मानव सेवा को सर्वोपरि मानकर "" भाग्यश्री अनाथ आश्रम तारानगर "" समाज के सभी वर्गों -- स्त्री , पुरुष , बच्चे , बुजुर्ग -- समता ममता ओर समरसता प्रदान करते हुए समस्त प्राणियों के कल्याण हेतु यह संस्थान कार्यरत हैं। यह आश्रम सामाजिक , शैक्षिक , जनकल्याणकारी , सुरक्षात्मक एवं धार्मिक प्रतिष्ठानों के संचालन के साथ-साथ संस्कार शालाओं , पाठशालाओं , वाचनालयों, पुस्तकालयों वैवाहिक गृहों, और सामाजिक, धार्मिक, आध्यात्मिक रिसोर्स केंद्रों की स्थापना के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लेता है। भाग्यश्री अनाथ आश्रम तारानगर का मुख्य उद्देश्य समाज में ऐसे लोग जो रोड़ पर पड़े रहते हैं जो थोड़े मंदबुद्धि टायप दिखाई देते हैं जिनका अता-पता न हो,या ऐसे व्यक्ति जिनके परिजन न हो,या घर से निकल गये हो,रस्ता भटक गये हो,या फिर ऐसी कोई प्रताड़ित महिला हो जो बहुत ज्यादा दुःखी हो,माइके से ओर ससुराल पक्ष दोनों से दुखी हो जो जिंदगी से हताश-निराश हो ऐसे बहनों की यथा संभव मदद करके उन्हें फिर से एक नया जीवन देना, संस्थान का उद्देश्य है। भाग्यश्री अनाथ आश्रम तारानगर सेवा संस्थान बेसहारा अपाहिज, घायल पशु गाय-बछड़ौ, कुत्ते ,व पंछियों का प्राथमिक उपचार, उनके लिए चारा-पानी व्यवस्था करना, झुग्गियों में रहने वाले गरीब लोगों की मदद एवं उनके बच्चों को शिक्षा में मदद करना, गरीब कन्याओं की शादी में मदद करना या कोई ऐसा परिवार जिसमें कोई कमाने वाला न हो ओर कैंसर जैसी बिमारी से पीड़ित हो उनकी मदद करना भाग्यश्री अनाथ आश्रम तारानगर का मुख्य कार्य है। संस्थान का उद्देश्य ऐसे सभी कार्यों के लिए सक्षम सज्जन महापुरुषों व माताऐं-बहनों को संस्था से जोड़कर समाज में वंचितों को बिना किसी लाभ-हानि के सहयोग करना ही हमारा उद्देश्य है। "" नर सेवा नारायण सेवा "" के बराबर माना गया है। जीवन में ऐसे कार्य करना ही हमारा कार्य है बाकी तो सब-कुछ यहीं रहना है। आजतक ऐसा कोई भी इंसान नहीं है जो कुछ साथ लेकर गया हो, जीवन भर की कमाई केवल दूसरों के लिए ही होता है। बाकी इंसान की असली कमाई ""पर-सर्वाथ"" सेवा ही असली कमाई है! एक बार जरूर सोचें मरने के बाद कुछ लोगों को हमेशा याद किया जाता है ओर वो उन्हें ही याद किया जाता है जो अच्छे कार्य किया हो,,,। जीवन की असली कमाई किसी दुःखी पीड़ित की मदद ही है इंसान होकर इंसान के काम आना ही इंसानियत है। तो एक कदम इंसानियत की ओर जुड़े भाग्यश्री अनाथ आश्रम तारानगर परिवार से ओर तन मन धन से समर्पित होकर।
भाग्यश्री अनाथ आश्रम ट्रस्ट भारत सरकार एवं नीति आयोग द्वारा रजिस्टर्ड संस्था है।
अनाथ,बेसहारा, लावारिस, दिव्यांग व्यक्तियों एवं प्रताड़ित महिलाओं की यथा संभव मदद करके उनके जीवन में फिर से उन्हें ज़ीने का हक दिलाना, रहने के साथ-साथ रोटी, कपड़ा, गोली दवाई, चप्पल जूते, सभी जरूरतों एवं मनोरंजन के साथ उनके जीवन में फिर से उजाला करने का काम कर रही संस्था भाग्यश्री अनाथ आश्रम तारानगर, सभी को एक सुत्र में बांधकर समता ममता एवं समरसता प्रदान करना एवं उनके हक़ के लिए सुरक्षात्मक कदम उठा रही है। इसके साथ ही कैंसर पीड़ित या कोई अन्य बिमारी से जो बेसहारा हो उनकी मदद एवं गरीब कन्याओं की शादी में सहयोग करना हमारा उद्देश्य है। आप भी राष्ट्रहित एवं सामाजिक कार्यों में हमसे जुड़ें और साथ मिलकर इस पुनीत कार्य में सहयोग करें।
आपके संगठन में विशेष योगदान के लिए हार्दिक अभिनन्दन।
तारानगर
आपके संगठन में विशेष योगदान के लिए हार्दिक अभिनन्दन।
सहसचिव
आपके संगठन में विशेष योगदान के लिए हार्दिक अभिनन्दन।
उपाध्यक्ष
आपके संगठन में विशेष योगदान के लिए हार्दिक अभिनन्दन।
तारानगर
आपके संगठन में विशेष योगदान के लिए हार्दिक अभिनन्दन।
तारानगर
आपके संगठन में विशेष योगदान के लिए हार्दिक अभिनन्दन।
तारानगर
आपके संगठन में विशेष योगदान के लिए हार्दिक अभिनन्दन।
सचिव
आपके संगठन में विशेष योगदान के लिए हार्दिक अभिनन्दन।
प्रबंधक एवं निदेशक
आपके संगठन में विशेष योगदान के लिए हार्दिक अभिनन्दन।
अध्यक्ष